Home » टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति, 25 मरीजों को पोषण किट वितरित
टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति, 25 मरीजों को पोषण किट वितरित
शाहपुरा | शाहपुरा स्थित श्री रामनिवास धाम में चल रहे अंतरराष्ट्रीय रामसनेही सम्प्रदाय के महाप्रभु स्वामी रामचरण जी महाराज के 228वें निर्वाण महोत्सव के तहत मंगलवार को पंचम दिवस पर सेवा और जनकल्याण का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 25 टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण किट का वितरण किया गया।
यह पहल संत नवनिधराम राम जी की प्रेरणा से की गई, जिसमें शाहपुरा के समाजसेवी भाई श्री सूर्य प्रकाश बिड़ला ने आगे आकर 25 मरीजों की जिम्मेदारी ली। कार्यक्रम में मरीजों को पोषण किट प्रदान कर उनके स्वास्थ्य सुधार के लिए आवश्यक सहयोग दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एन. शर्मा ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी के उपचार में पोषण का विशेष महत्व होता है। ऐसे में समाज के सक्षम लोगों द्वारा मरीजों को गोद लेकर सहयोग करना एक सराहनीय पहल है, जिससे टीबी उन्मूलन अभियान को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सतीश सुखवाल, नर्सिंग ऑफिसर शंकर लाल, एसटीएस फिरोज खान, एसटीएलएस मुरलीधर शर्मा सहित महावीर जी, राकेश जी, नारायण जी, रामसहाय जी एवं रामनिवास धाम के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
निर्वाण महोत्सव के दौरान धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम भी निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे यह आयोजन श्रद्धा के साथ सेवा का भी संदेश दे रहा है।
Related News
टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति, 25 मरीजों को पोषण किट वितरित